वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सोमवार को युवाओं ने निर्मल गंगा के लिए नमो घाट पर श्रमदान किया।नमामि गंगे गंगा विचार मंच एवं मीरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गंगा स्वच्छता में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया। जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में दर्जनों स्वयंसेवकों ने घंटों श्रमदान कर गंगा तलहटी से पॉलीथिन, कपड़े, प्लास्टिक की बोतलें, मूर्तियां, मृत जानवरों के शव आदि को बाहर निकाला। शिवम ने कहा कि राजा भगीरथ ने युवावस्था में ही कठोर तप कर मां गंगा को धराधाम पर अवतरित किया।युवा शक्ति गंगासेवा कार्य से जुड़े तो निर्मल गंगा का लक्ष्य शीघ्रता से पूर्ण कर सकेंगे।स्वामी विवेकानंद का भी काशी और गंगा मईया से विशेष जुड़ाव रहा है।अभियान में प्रमुख रूप से दीपशिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.