वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नमामि गंगे विचार मंच की तरफ से गंगा किनारे शिवालयों की सफाई का क्रम नौवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को नमो घाट फेज-2 स्थित प्राचीन बरगद और पाकड़ के वृक्ष के नीचे महादेव के विग्रहों की सेवा की गई। मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। प्राचीन बरगद के आसपास झाड़ू लगाने के बाद गंगाजल से विग्रहों को स्नानादि कराया गया। पुष्प, बिल्व पत्र, जनेऊ, भस्म, धूप नैवेद्य आदि समर्पित कर रुद्राष्टकम् का पाठ किया। वृक्ष के नीचे देवी-देवताओं की पुरानी तस्वीरों, खंडित विग्रहों आदि को एकत्रित किया। साथ ही स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि घरों से लाकर इन वस्तुओं को गंगा किनारे या पेड़ के पास न रखें। शिवम अग्रहरि ने कहा कि फोटो फ्रेम में प्लास्टिक का प्रयोग...