जहानाबाद, सितम्बर 14 -- घोसी, निज़ संवाददाता। भाजपा बिहार प्रदेश नमो ऐप के संयोजक रितेश कुमार ने नमो ऐप बिहार प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी के लिए सुधांशु मिश्रा का चयन किया है। सुधांशु मिश्रा मोदनगंज के निवासी हैं। उनको नमो ऐप के क्षेत्रीय प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, अनिल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गया जी प्रभारी सुरेश शर्मा, रौशन, विजय सत्कार, अनिल ठाकुर, मोदनगंज मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...