जहानाबाद, जनवरी 5 -- घोसी निज़ संवाददाता। घोसी प्रखंड के इलाकों में गेहूं बुवाई का काम काफी धीमा है। अब तक इलाके में 50 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं बुवाई का काम नहीं हो पाया है। लोगों का बताना है कि खेतों में ज्यादा नमी रहने के कारण गेहूं बुआई का काम धीमा चल रहा है। इस सिलसिले में किसान महेंद्र प्रसाद का बताना है कि खेतों में ज्यादा नमी रहने के कारण धान की फसल अब कट रही है। इसके बाद गेहूं की बुवाई की जाएगी। वहीं इलाके के किसान शैलेश कुमार का बताना है कि गेहूं बुवाई का काम काफी पीछे हो गया। इसलिए वैकल्पिक फसल के तौर पर उनके द्वारा मक्का की खेती की जाएगी ताकि ज्यादा उपज ली जा सके। इलाके में खेतों में ज्यादा नमी रहने के कारण इस वर्ष गेहूं की बुवाई काफी कम मात्रा में हुई है। लोगों का ऐसा मानना है कि जनवरी माह में गेहूं की बुवाई होने से वह काफी पी...