सीवान, दिसम्बर 13 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में खेतों में जलजमाव अथवा अधिक नमी होने के कारण अबतक बहुत कम क्षेत्रों में गेहूं की बुआई हो पाई है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 प्रतिशत क्षेत्रों में हीं गेहूं की बुआई हो पाई है। अब गेहूं की बुआई में करीब 15 दिन हीं शेष रह गए हैं। ऐसी स्थिति में इस बार गेहूं की बुआई करीब आधे क्षेत्रों में हीं बुआई हो पाएगी। गेहूं की बुआई 15 नवम्बर से शुरू होती है और अधिकतम 31 दिसम्बर तक की जाती है। अभी गेहूं की बुआई का करीब एक महीना का समय बीत गया है। इस समय लेट वेराइटी की गेहूं की बुआई हो रही है। लेकिन खेतों में अत्यधिक नमी एवं जलजमाव गेहूं की बुआई में बाधक बन रही है। अभी चंवर क्षेत्र में जलजमाव होने से धान की कटनी भी पूरी नहीं हो पाई है। किसान पानी लगे खेतों में से धीरे -...