साहिबगंज, नवम्बर 5 -- राजमहल, प्रतिनिधि। नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन मॉडल कॉलेज व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गंगा डॉल्फिन एवं अन्य जलीय जीवों के संरक्षण, तथा गंगा नदी में रासायनिक पदार्थों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरुकता फैलाना था। मौके पर निबंध, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गंगा की स्वच्छता, जल संरक्षण, तथा जैव विविधता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर रमजान अली, डॉ. अमित कुमार, डॉ. विवेक कुमार महतो, अकिता सिंह, अजय सोनी आदि थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.