मधुबनी, जनवरी 20 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। डीआरडीए सभागार में मंगलवार को डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई। में नदी की स्वच्छता, अविरलता एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नालों के टैपिंग कार्य, घाटों की सफाई तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि इसके लिए आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी सुमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.