कानपुर, जनवरी 8 -- गंगा में लगातार नालों का गंदा पानी छोड़ने, घोषणाओं के बावजूद सफाई न होने, गंदगी के कारण जीव जंतुओं के मरने के विरोध में नगर कांग्रेस ने गोलाघाट में सत्याग्रह किया। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि कानपुर में गंगा का पानी नहाने योग्य भी नहीं है। जीव-जंतुओं के लिए तो गंगा का पानी इस गंदगी के कारण जहर हो गया है। नमामि गंगे अभियान के तहत करोड़ों खर्च के बावजूद गंगा स्वच्छ नहीं हो रही है। यहां हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, सोहेल अंसारी, मदन मोहन शुक्ला, नौशाद आलम मंसूरी, विनोद अवस्थी, मेराज अहमद, दिनेश चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.