रुद्रपुर, मार्च 4 -- किच्छा, संवाददाता प्रशासन की टीम ने पुरानी गल्ला मंडी में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 11 केवी की विद्युत लाइन बिछाकर कार्य योजना को आगे बढ़ाया। इस दौरान तहसीलदार, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। पूर्व में स्थानीय लोग हाई टेंशन तार से जान का खतरा बताते हुए इसका विरोध कर रहे थे। मंगलवार को प्रशासन की सख्ती के चलते स्थानीय लोग विरोध करने का साहस नही जुटा पाए। पुरानी गल्ला मंडी में गोला नदी के किनारे पेयजल विभाग नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उदेश्य शहर से गोला नदी में जाने वाले गंदे नाले का पानी स्वच्छ करना है। प्लांट को संचालित करने के लिए 11 हजार केवी बिजली की आवश्यकता है। वार्ड-17 में जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.