चतरा, जनवरी 27 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गिद्धौर में मंगलवार को स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की रक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं ने शपथ लेते हुए कहा कि वे अपने विद्यालय, घर और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखेंगी, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगी तथा गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.