सीवान, फरवरी 23 -- सीवान, हिंदुस्तान संवाददाता। शहर के दाहा नदी घाटों की सफाई नमामि गंगे के तहत रविवार को की गई। इस दौरान लोगों से दाहा नदी को स्वच्छ और निर्मल रखने की अपील भी की गई। बहरहाल, नमामि गंगे अभियान के तहत शहर में दाहा नदी के विभिन्न घाटों पर विशेष सफाई अभियान रविवार को चलाया गया। इस क्रम में नगर परिषद ने जिला गंगा समिति के माध्यम से आयोजित अभियान के दौरान दाहा नदी पुलवा घाट, अग्रवाल घाट, शिवव्रत साह घाट समेत अन्य स्थानों पर व्यापक साफ-सफाई की। अभियान के दौरान नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों ने घाट की सफाई कर कचरा हटाया। आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नदी घाटों पर जमा प्लास्टिक, गंदगी व अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर नदी तट व किनारे की को स्वच्छ बनाया गया। नप के सिटी मैनेजर ओमप्रकाश ने बताया कि नमामि गं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.