लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने नमामि गंगे योजना के अधिशासी निदेशक व विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा ब्रजराज सिंह यादव समेत छह आईएएस अधिकारियों का रविवार को तबादला कर दिया। ब्रजराज सिंह यादव राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है। ब्रजराज सिंह के पास नमामि गंगे के अधिशासी निदेशक का भी पदभार था। माना जा रहा है कि उन्हें लखीमपुरखीरी में पानी की टंकी के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के कारण उन्हें हटाया गया है। राज्य सरकार ने छह आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसी तरह अविनाश कृष्ण सिंह महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा को सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ए. दिनेश कुमार विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा से विशेष सचिव गृह बनाए गए हैं। विनोद कुमार नगर आयुक्त अलीगढ़ से विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा, प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.