रामनगर, फरवरी 24 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रामनगर में मंगलवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. एसएस मौर्य ने किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर से एक विशेष रैली निकाली गई, जिसे प्रो. मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर गार्जिया मंदिर के लिए रवाना किया। रैली का उद्देश्य आम जनमानस में गंगा नदी, उसकी सहायक नदियों, जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नमामि गंगे की टी-शर्ट और कैप वितरित की। छात्रों ने गार्जिया मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर पर्यटकों को मंदिर और कोसी नदी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। यहां नोडल अधिकारी डॉ. नीमा राणा ने छात्र-छात्राओं को नमामि गंगे कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.