हरिद्वार, मार्च 28 -- नमामि गंगे अभियान के तहत शुक्रवार को भूपतवाला के गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 300 किलो प्लास्टिक इकट्ठा कर उसका निस्तारण किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं से गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर की ओर से नवदीप फाउंडेशन के साथ मिलकर यह अभियान चलाया गया। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने स्वयंसेवी संस्थाओं से इस दिशा में कार्य करने को प्रेरित किया। उन्हें फाउंडेशन ने गौरैया के घोंसले के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। डॉ, शर्मा ने फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अक्षत त्रिवेदी को सम्मानित किया। इस स्वच्छता अभियान में सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.