हरिद्वार, मार्च 26 -- राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर की ओर से बुधवार को नमामि गंगे अभियान के तहत अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हरकी पैड़ी के पास सीसीआर टावर गंगा घाट, गऊ घाट, घंटा घर, और हरकी पौड़ी पर स्नानार्थियों को गंगा स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और श्रृद्धालुओं से संवाद स्थापित करके गंगा घाटों को स्वच्छ रखने हेतु जन जागृति हेतु महत्त्वपूर्ण प्रयास किया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा एवं डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने छात्रों और अर्पिता एवं पूजा शर्मा ने छात्राओं के दल का नेतृत्व किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.