प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज क्षेत्र स्थित नमामि गंगा कॉलोनी में बिजली विभाग का एक खंभा पूरी तरह जर्जर हालत में खड़ा है। खंभे का निचला हिस्सा गल चुका है और नीचे से खोखला हो गया है, जिससे उसके गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खंभे पर 11 हजार वोल्ट की बोर्ड लाइन भी गुजर रही है, ऐसे में किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक कॉलोनी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। जर्जर खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है। लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खंभे की हालत देखकर कॉलोनीवासी दहशत में हैं। बरसात या तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.