आजमगढ़, अप्रैल 21 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में सोमवार की भोर में नमाज पढ़ने जा रहे अधेड़ को पड़ोसी ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। दोनों पक्ष में जमीन बटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी 55 वर्षीय सरफराज का उसके पट्टीदार से गांव में और मुंबई में स्थित भूमि बटवारा का विवाद चल रहा है। सोमवार की भोर में सरफराज नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर गोली मार दी। गोली कुल्हा में लगने से सरफराज घायल हो गये। भोर में गोली चलने से गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजन घायल को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में घायल को भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.