अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरसैयद नगर के पास नमाज पढ़कर लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर लुटेरे फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरसैयद नगर स्थित न्यू नाज रेजीडेंसी निवासी अहमद अफजल 29 दिसंबर को नमाज पढ़ने गए थे। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में दो युवक मिल गए। युवकों ने पहले धक्का-मुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर जेब से मोबाइल निकालकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...