बरेली, फरवरी 22 -- नवाबगंज। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी इदरीश अहमद का आरोप है कि शनिवार शाम उनका बेटा फैजान, भतीजा अनस,अरसलान व आमन मस्जिद से नमाज पढ़कर घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ला नालापार निवासी एक दबंग ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। वह उन्हें जेपीएन कॉलेज फील्ड की ओर ले गए और लात-घूंसों, बेल्ट, लोहे के कड़े व धारदार हथियार से मारपीट की। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में फैजान व अनस घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को अस्पताल ले गए। घटना की तहरीर इदरीश अहमद की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...