शाहजहांपुर, फरवरी 7 -- पुवायां थाना क्षेत्र के गांव खिरिया पाठक में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर फायरिंग कर दी। घटना में युवक, उसकी मां और चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गांव खिरिया पाठक निवासी ममनून, पुत्र मोमीन खान, शुक्रवार दोपहर मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसे मस्जिद के गेट पर रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने ममनून के साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसकी मां ताजिम बेगम पत्नी मोमीन खान और चाची फूलवी पत्नी हाशिम खान मौके पर पहुंचीं। इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.