गुमला, अप्रैल 1 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले भर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लॉकों और मुस्लिम बहुल गांवों में विशेष नमाज अदा की गई। मुख्यालय में ईदगाह सहित 11 मस्जिदों और मदरसे में सुबह सात से 9.30 बजे तक ईद की नमाज पढ़ी गई। ईद की विशेष नमाज अदा करने के लिए ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद खुतबा हुआ। जिसमें अमन, शांति,भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। मुख्य मस्जिदों में हुई नमाज अदा मदरसा इस्लामिया फेज-ए-आम में हाफिज़ रूस्तम साहब ने सुबह सात बजे नमाज अदा कराई। मस्जिद-ए-होदा में कारी आफ्ताव साहब ने प्रातः आठ बजे नमाज पढ़ाई। मस्जिद रज़ा-ए-हबीब में तनवीरूल हसन की इमामत में 7.45 बजे नमाज हुई। मस्जिद-ए-जैनब में 8.15 पर कारी मसीउददीन ने इमामत की। मस्जिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.