समस्तीपुर, जून 8 -- समस्तीपुर, हिटी। जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में दो रकात नमाज अदा की। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया है, जो तीन दिनों तक चलेगा। पूरे जिले में त्योहार का जश्न और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और मिलजुल कर खुशियां साझा की। समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत स्थित नई ईदगाह में भी हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे और शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की। मौलाना सकीउर्रहमान ने कहा ईद-उल-अजहा की नमाज सुन्नते इब्राहीम है। त्याग और कुर्बानी का पैगाम देता है। जो भी लोग मालदार हैं उन पर कुर्बानी फर्ज है । मुस्लिम समुदाय के लोग मिलजुल कर इस त्योहार को शांतिपूर्ण तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.