अमरोहा, मार्च 5 -- अमरोहा। तरावीह की नमाज के दौरान मस्जिद में हंगामा कर रहे बच्चों को डांटने की मामूली बात देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। नमाज के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान एक-दूसरे पर हमला करते हुए पथराव कर दिया। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में भी पत्थरबाजी जारी रही। तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने शहर सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस की ओर से मामले में दोनों पक्षों के सात नामजद समेत 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं मारपीट से जुड़ा वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना मंगलवार रात शहर के मोहल्ला झंडा शहीद की है। ईशा की नमाज के बाद यहां एक मस्जिद में लोग तरावीह की नमाज पढ़ रहे थे, जिसमें मोहल्ले के बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.