संभल, फरवरी 24 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र में नमाज के दौरान हुई कहासुनी ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। चार युवकों ने टायर पंचर की दुकान चलाने वाले युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी उरमान ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गांव में अड्डे पर टायर पंचर की दुकान चलाता है। दो दिन पहले वह गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। उसी दौरान पड़ोसी कैफ, अमन, इमरान और उस्मान भी वहां मौजूद थे। नमाज के लिए खड़े होने के दौरान आपस में धक्का-मुक्की और शोर-शराबा होने लगा। उरमान के अनुसार, जब उसने शोर मचाने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था। पीड़ित का आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.