हरिद्वार, जून 7 -- मुस्लिम मतावलंबी का पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद हरिद्वार में मनाई गई। शहर के ईदगाह व विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदाकर नमाजियों ने देश और राज्य की खुशहाली और अमन के लिए दुआ मांगी। शनिवार को सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में ईदगाह और मस्जिदों की ओर रवाना हुए। ईद की नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद परंपरागत तरीके से कुर्बानी की रस्म अदा की गई। ज्वालापुर स्थित ईदगाह में सुबह नौ बजे मौलाना अब्दुल वाहिद की इमामत में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद उन्होंने खुतबा देते हुए बकरीद के पैगाम पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि यह त्योहार ईमान, त्याग और इंसानियत का पैगाम देता है। इससे पहले सुबह सात बजे मदरसा इस्लामिया अरशदिया में मौलाना इकराम अहमद ने नमाज अदा कराई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.