रुडकी, मार्च 15 -- कलियर और देहात क्षेत्रों में रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज अदा करने के लिए रोजेदार पहुंचे। इस दौरान नमाजियों ने देश में अमनो अमान की दुआ मांगी। क्षेत्र में जुमे की नमाज और होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। माह रमजान के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में अकीदतमंदों ने अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा की। दरगाह साबरी जामा मस्जिद, हुसैनिया मस्जिद, साबरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, उमर मस्जिद सहित देहात की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। जुमे की नमाज से पहले उलेमाओ ने रोजे के महत्व पर तकरीरे की और रमजान के महीने की फजीलत बयां की। मौलवी जाकिर ने कहा कि उन्हें जकात और फितरा अदा करना चाहिए। साथ ही रमजान को बरकतों का और रहमतों का महीना बताते हुए इसकी तफसील से फजीलत बयां की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.