रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। अल्लाह के करम से रोजगार नमाजियों की छह दिनों की तराबी मुकम्मल हुई। हजारों मुसलमान ने सरीक हो कर इमाम साहब के पीछे पूरे कुरान शरीफ को जबानी सुना। महबूब आलम शाह बस स्टॉप, स्टार प्लाई जहानाबाद मस्जिद, मोहम्मदी बड़ा कुआं मस्जिद, हबीब खान सिंधी क्वार्टर सहित तमाम जगह पर तराबी की नमाज पड़ी गई। इमाम साहब ने अपनी शानदार आवाज से कलाम पाक के 30 पारे जबानी सुनाकर पढ़ने वालों की तराबी मुकम्मल कराई। रमजान की बरकतों से मुस्लिम इलाकों का माहौल नूरानी हो गया है हर तरफ रोजा नमाज और इबादतों का दौरा जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...