भदोही, जनवरी 16 -- गोपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। नगर के केड़वड़िया में किराने की दुकान पर नमक के पैकेट को लेकर हुए विवाद में सुलह समझौता के उपरांत दूसरे दिन रात में फिर मारपीट हुई। आरोप है कि पांच बाइक पर सवार होकर लगभग दर्जन भर लोग दुकान पर पहुंचे। तोड़ फोड़ किया और मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। घायल दुकानदार मुकुंद लाल 25 वर्ष एवं हर्षित जायसवाल 18 वर्ष पुत्र मृत्युंजय जायसवाल निवासी पूरेरजई का मेडिकल मुआयना व उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस बाइक के साथ कुछ लोगों को थाने ले आई। सोहगी गांव निवासी मृत्युंजय जायसवाल का केड़वड़िया में किराने की दुकान है। जिनके दुकान से तिलंगा सामान ले गए थे। कुछ समय बाद उसके पड़ोसी नमक को वापस करने दुकान पर पहुंच गए। जहां समान वापसी को लेकर दुकान मालिक से नोकझोक शुरू हुई, जो मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.