मऊ, जनवरी 7 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के दरियाबाद स्थित अदरी-मधुबन शहीद मार्ग के किनारे स्थित नमकीन के गोदाम में मंगलवार की देर शाम दस की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने आग लगा दी। विरोध करने पर गोदाम के मालिक पर चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी गंभीर स्थिति में उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दस बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मधुबन थाना अंतर्गत सिधा अभिलासपुर निवासी उदयभान पुत्र स्व.रामबृक्ष स्थानीय कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के दरियाद स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.