बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता नमकीन खाने को लेकर छोटे भाई और बड़ी बहन के बीच विवाद हो गया ।इसी बात से नाराज होकर बड़ी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव निवासी 14 वर्षीय नीलू पुत्री चूलकावन ने गुरुवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर घर वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।यहां इलाज होने से पहले ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने बताया कि नीलू का छोटा भाई आलोक दुकान से नमकीन लाया था ।नमकीन खाने को लेकर दोनों भाई बहनों के बीच विवाद हो गया ।इसी बात से नाराज होकर नीलू ने जहरीला पदार्थ खा लिया ।जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बहनों में छोटी थी । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.