सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। होली त्योहार में मिलावटी सामग्री बाजार में आना शुरू हो गया है। इस पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार को विभाग की टीम ने जनपद मुख्यालय पर छापेमारी कर एक स्थान से नमकीन का सैंपल कलेक्ट किया। वहीं खुजरिया रोड पर खाने योग्य न होने वाला 1.60 कुंतल खोवा पकड़कर तत्काल नष्ट करा दिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि होली तक जनपद में टीम सक्रिय होकर लगातार छापेमारी करते हुए मिलावटी करने वालों को पकड़ती रहेगी। दरअसल, होली का त्योहार आते ही मिलावटी सामग्री बेचने वाले सक्रिय हो गए हैं। यह खाद्य सामग्री खाने से सेहत बिगड़ जाती है। कभी-कभी यह सामग्री जानलेवा भी बन जाती है। इस पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। सहायक आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.