पीलीभीत, फरवरी 6 -- बरखेड़ा। बिलसंडा निवासी पिकअप चालक मैसर अली बरेली के कस्बा बहेड़ी से वाहन लेकर लौट रहा था। पिकअप में मुर्गी दाना भरा हुआ था।बरखेड़ा-नबावगंज रोड पर पुन्नापुर और गाजीपुर गांव के बीच में गन्ना भारी ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...