बरेली, फरवरी 5 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। ये अवैध कॉलोनी मौलाना तौकीर के करीबी नफीस और उनके सहयोगियों की बताई जा रही है। बुधवार को बीडीए की टीम ने सीबीगंज के मिलक में 45 बीघा क्षेत्रफल में नफीस, इन्द्रपाल, तसलीम, पप्पन समेत अन्य लोगों द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर की कार्रवाई की। यहां भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, साइट ऑफिस और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा प्रवर्तन टीम ने दो अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। रामपुर रोड स्थित मथुरापुर में आरिफ द्वारा लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्र...