कानपुर, जनवरी 3 -- - टीएसएच में चल रही केके शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट क्लोज्ड स्क्वैश चैम्पियनशिप - सेमीफाइनल में फबीहा नफीस (धामपुर) ने आशी नागर (नोएडा) को 3-0 से पराजित किया कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही केके शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट क्लोज्ड स्क्वैश चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को खेले गए मुकाबलों में धामपुर के खिलाड़ियों का एकतरफा दबदबा नजर आया। इसमें उभरती खिलाड़ी फबीहा नफीस और अरोमा ने गर्ल्स अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। वहीं, बालक वर्ग अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 के साथ-साथ पुरुष व महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने लीग में शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल में फबीहा नफीस (धामपुर) ने आशी न...