लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, संवाददाता। लंबे समय से नागरिक सुरक्षा कोर से जुड़े रहे नफीस अहमद को नागरिक सुरक्षा गोमती नगर प्रखंड का डिवीजनल वार्डेन नियुक्त किया गया है। नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक व जिलाधिकारी विशाख जी के आदेश पर यह नियुक्ति हुई है। नफीस ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष तक रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार, वार्डेन रामगोपाल सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.