मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। शब-ए-बारात पर पूरी रात इबादत करने के बाद अगले दिन नफली रोजा रखा जाता है। बीते मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शब-ए-बारात की पूरी रात लोगों ने मस्जिदों में इबादत की। इबादत का सिलसिला तड़के तक जारी रहा। पूरी रात जागने के बाद मुसलमानों ने तकड़े 5 बजकर 36 मिनट पर सहरी खाकर रोजा रखा। जिसके बाद फर्ज की नमाज अदा की। बुधवार को पूरा दिन ज्यादातर लोग पूरा दिन रोज़े की हालत में रहे। शाम को 5 बजकर 59 मिनट पर मगरिब की अजान होने पर रोजेदारों ने रोजा खोला और मुल्क में अमन-शांति की दुआ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...