सीवान, दिसम्बर 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर की सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जा रहा है। वहीं, सरकारी गैर मजरुआ जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी थमाई जा रही है। इसी क्रम में एक महिला चिकित्सक व राजद नेता समेत चार लोगों को पहले चरण में शनिवार को नोटिस जारी की गई है। जिन लोगों को नोटिस जारी की गई है, उनमें अस्पताल रोड में डॉ. उर्मिला अखौरी, विजयहाता में राजद नेता रविन्द्र यादव उर्फ गब्बर यादव व संतोष अग्रवाल व पकड़ी मोड़ के समीप स्थित चन्द्रिका टावर शामिल है। नगर परिषद के ईओ डॉ. विपिन कुमार ने शनिवार को चारों लोगों को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किए गए निर्माण कार्य को हटाने का ...