चक्रधरपुर, जनवरी 25 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। टोटो (ई-रिक्शा) चालक संघ चक्रधरपुर की बैठक रविवार को मंगल सरदार की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि टोटो चालक संघ आगामी नगर पर्षद चुनाव में समर्थित प्रत्याशी उतारेगा। साथ ही नगर क्षेत्र के बेरोजगार, युवाओं और महिलाओं के लिए बेहतर सेवा प्रदान करने का काम करेगा। बैठक में सभी ठेला वाले, घूंटी वाले, सब्जी वाले, साइकिल वाले, टेम्पो वाले, सफाई कर्मी सहित कुड़ी, कबाड़ी और छोटे व्यपारियों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संघ के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो संख्या : 11, बैठक में शामिल होने वाले टोटो चालक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...