गोपालगंज, अप्रैल 3 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित नगर परिषद गोपालगंज के कार्यालय में गुरुवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम प्रशांत कुमार सीएच शहर के कुछ करदाताओं से दस वर्षों से अधिक समय से कर वसूली लंबित रहने पर बिफर गए। उन्होंने मामले को लेकर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित टैक्स दारोगा के वेतन से 50 प्रतिशत कटौती करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर परिषद में होनेवाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। नगर परिषाद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे को नियमित समीक्षा कर टैक्स वसूली में बढ़ोतरी कराने को कहा। साथ ही नगर परिषद सभागार के सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। डीएम ने नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत विभिन्न काउंटर का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। ताकि आम जन को अविलंब सभी प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.