लखीसराय, फरवरी 14 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार के बिहार नगरपालिका संपत्ति कर प्रोत्साहन योजना को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के 13 एवं 14 नंबर वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार की अगुवाई में यह शिविर लगाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि होल्डिंग टैक्स जमा करने में आगामी 31 मार्च तक ब्याज की छूट मिल रही है। कर दाताओं का बिना ब्याज के टैक्स जमा हो रहा है। यह अवसर आगामी 31 मार्च तक ही है। इसके बाद जमा करने पर ब्याज की छूट नहीं मिली। जहां पहले शिविर लगा है,वहां बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा कर रहे हैं। कर नहीं देने पर ब्याज के कड़े नियम हैं। उन्होंने वार्ड पार्षदों के सहयोग करने की सराहना की।वार्ड पार्षद अभिषेक कुमार, कम्प्यूटर कर्मी हिमांशु कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी ...