सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपनी वैध आय से करीब 79 प्रतिशत अधिक यानि कि लगभग 71 लाख रुपये से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई के हत्थे चढ़ने के बाद निलंबित किए गए नगर परिषद के पूर्व ईओ अनुभूति श्रीवास्तव के कार्यकाल में किए गए सभी 76 कार्यादेशों को निरस्त कर दिया गया है। डीएम विवेक रंजन मेत्रेय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को इस संदर्भ में 29 दिसंबर सोमवार को पत्र प्रेषित किया है। डीएम ने इस संदर्भ में सचिव से संबंधित 76 योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए कार्यादेश-सूची की छाया प्रति संलग्न करते हुए इन योजनाओं के कार्यादेश को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का अनुरोध किया है। बहरहाल, डीएम द्वारा सचिव को भेजे गए पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद के तत्कालीन ईओ अनुभूति श्रीवास्...