भभुआ, नवम्बर 27 -- बाहर के मैदान को शहर की कचरे से भरकर किया गया था समतल कचरा सूख जाने के बाद पूरी तरह से धूल में हो चुका है तब्दील (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय के बाहर व इसके परिसर के मैदान में धूल उड़ाने से आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खाली मैदान में जब वाहन आते हैं, तब उसके पहिए के दबाव से उड़ने वाली धूल नगर परिषद भवन, सड़क व मुहल्लों की गलियों तक पहुंच जा रही है। अभी तो यह समस्या कम है, लेकिन लू के दिनों में ज्यादा धूल उड़ती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इसमें हरी घास (दुब) रोप दिया जाता तो अच्छा रहता। शहर के नरेश प्रसाद व प्रेम कुमार ने बताया कि जब हवा तेज चलती है तब धूल शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय, आर्य समाज मंदिर तक चली जाती है। उन्होंने बताया कि पहले इसमें तालाब था। धीरे-धीरे इसका भराव ह...