कोडरमा, फरवरी 4 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव के तहत झुमरी तिलैया नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को सात लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में राजेंद्र कुमार, सुमन कुमार, दिलीप वर्मा, संतोष कुमार, बीरेंद्र प्रसाद वर्मा, सुषमा सुमन और कामेश्वर महतो के नाम शामिल हैं। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 93 नामांकन किया। इसमें वार्ड 1 से 14 के लिए 43 व वार्ड 15 से 28 के लिए 50 नामांकन हुआ। इसमें कई उम्मीदवारों ने दो-दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया। जबकि वार्ड पार्षद के लिए आज कुल 9 फार्म बिके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...