जमुई, मार्च 19 -- जमुई, निज संवाददाता जनसंख्या स्थिरता को लेकर मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ मंगलवार को नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो हलीम उर्फ लोलो, सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर द्वारा बताया गया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार जनसंख्या स्थिरता को लेकर जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जो आगामी 29 मार्च 2025 तक चलाया जायेगा। इसके तहत सभी स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को हम दो हमारे दो को लेकर जागरूक किया जायेगा। साथ ही परिवार नियोजन को लेकर स्थायी तथा अस्थायी उपायों के विषय में जानकारी देंगे। जिसमें महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, कॉपर टी, गर्भ निरोधक गोलियां, अंतरा, छाया, सहित अन्य उपायों को बताया जायेगा। सिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.