महाराजगंज, अक्टूबर 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका सिसवा में 19 करोड़ 27 लाख से विकास कार्य होगा। इसके लिए नगर पालिका बोर्ड बैठक में सदन से प्रस्ताव पास कर दिया। इतना ही नही शहर में स्थित बेनामी और अन्य सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमणमुक्त कर उस पर निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव सदन में पास कर दिया गया। नगर पालिका सभागार में नपा अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। एजेंडा एक विवेकानंद नगर में गुढ़ गोदाम-कानपुर की जमीन पर 193 लाख की लागत से बनने वाले विवाह भवन निर्माण का प्रस्ताव सदन से पास कर दिया गया। सदन ने लोहियानगर के खेखड़ा घाट पर 191 लाख की लागत से बनने वाले अन्त्येष्टी/मुक्तिधाम और आजाद नगर के हजमीनिया घर पर 43 लाख से अन्त्येष्टी/मुक्तिधाम निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव पास कर दिया गया। मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.