जौनपुर, दिसम्बर 6 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के आज़मगढ़ मार्ग स्थित महिला चिकित्सालय के सामने शनिवार को दोपहर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी आरिफ़ और एक युवक के बीच कूड़ा उठाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने आरिफ़ की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पालिका कर्मियों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित कर्मचारी के समर्थन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कर्मचारियों ने ट्रॉली पर लदा कूड़ा सड़क पर फेंककर मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कर्मचारी आरोपित युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे और हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी केके सिंह ने कर्मचारियों से वार्ता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.