उन्नाव, फरवरी 21 -- उन्नाव। उन्नाव नगर पालिका परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक शनिवार को 11 महीने बाद हुई और शुरू होते ही आरोप-प्रत्यारोप के शोर में घिर गई। पेयजल संकट, बुझी स्ट्रीट लाइटें, जर्जर सड़कें और अवैध यूनिपोल-होर्डिंग का जाल बैठक के केंद्र में रहा। सभासदों ने शराब ठेकों से आने वाले जलकर-गृहकर की वसूली पर सवाल दागे और पूछा, जब राजस्व मिल रहा है तो कार्रवाई में ढिलाई क्यों। नपा सभागार में अपराह्न तीन बजे बैठक शुरू हुई। 18 वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में विकासकार्यों से संबंधित प्रस्ताव दिए। शहर में विकास, पेयजल, सड़क व नाली निर्माण के लिए 45.17 करोड़ के बजट पर मुहर लगी। वहीं, कर्मचारियों के वेतन, भत्ता, पेंशन आदि के लिए 49.55 करोड का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा उपवन योजना, स्मार्ट सिटी, वंदन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.