देवरिया, मई 2 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज नगर में सड़क और नाली पर हुए अतिक्रमण पर शुक्रवार को नगर पालिका का चाबुक चला। कार्रवाई के दौरान नपा प्रशासन को विरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस ने विरोध कर रहे सपा नेता समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। बाद में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पटेल नगर में डीह स्थान के निकट नपा की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। सड़क व नाले तक बने दुर्गेश गुप्ता, मन्नू जायसवाल और भगवान मद्धेशिया के सीढ़ी और चबूतरे पर जेसीबी लगी। इसी बीच सपा नेता राजन गुप्त जेसीबी के आगे बैठ गए। उनके घर के लोग हंगामा करने लगे। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए। विरोध देख नपा ने पुलिस बुला लिया। काफी देर तक सपा नेता को हटाने का प्रयास किया गया। बात नही बनने पर पुलिस ने सपा नेता, उनके भाई और माँ को हिरासत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.