बिजनौर, मई 30 -- नगर पालिका धामपुर के संयोजन में मराठा साम्राज्य की महान समाज सेविका व धर्मपरायण शासिका अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों, समाज सेवा और उनके द्वारा किए गए धार्मिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिसोदिया ने की। जबकि संचालन नगर पालिका सभासद पुरुषोत्तम अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका की महिला सफाई कर्मियों किट, मास्क, अंगवस्त्र आदि देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज की पीढ़ी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.