कुशीनगर, दिसम्बर 24 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका परिषद द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अन्य हिस्सों में तो अतिक्रमण हटवा दिया गया मगर पडरौना रोड पर अतिक्रमण किए फल के दुकानदार नहीं माने। अतिक्रमण हटाने से इनकार कर दिया और पहुंची टीम से उलझ गए। विवाद बढ़ता देख नपाकर्मी बैरंग लौट गए। मंगलवार को नगर के गांधी चौक से लेकर गोरखपुर मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय से सटे और सपहा मार्ग व पडरौना मार्ग पर सड़क किनारे पटरियों पर गुमटी, ठेला व दुकानदारों द्वारा छज्जे आदि से किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए सख़्ती के साथ निर्देशित किया गया। यह चेतावनी दी गईं कि अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो नगरपालिका द्वारा सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। स्थाई रूप से अतिक्रमण किए लगभग 10 दुकानदार व व्यवसाइयों पर तत्काल जुर्माना लगाकर अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.